घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बेखौफ बदमाश नितिन पर गोली चलाते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि सचिन नामक युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अचानक फायरिंग की। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही आपसी विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।