मोहाली जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम “युद्ध नशों के विरुद्ध” के तहत पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस कप्तान (SSP) के निर्देशों और अधिकारियों की निगरानी में थाना बलौंगी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एएसआई चरणजीत सिंह द्वारा 12 अप्रैल 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सरबजीत सिंह उर्फ गोल्डी, निवासी जुझार नगर, थाना बलौंगी, जिला मोहाली को काबू किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 10.40 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार,
“पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।”
जांच जारी, अभियान रहेगा जारी
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
THE CITY STORY MESSAGE
“अब सिर्फ खबर नहीं… सच की पूरी कहानी”
